वरीय संवादाता, नवम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। टीआरई-4 के आवेदनों की एआई के जरिए जांच होगी। बीपीएससी के चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रंजन ने बीपीएससी अध्यक्ष को जांच के लिए पत्र लिखा है। सचिव ने लिखा है कि चतुर्थ चरण शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता के लिए यह कदम उठाया गया है। अभ्यर्थियों के सभी तरह के शैक्षणिक-प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन होगा। तकनीक का उपयोग कर फर्जी जानकारी देने वालों की पहचान की जाएगी। यही नहीं, अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पहले ही रद्द हो जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थियों पर कानूनी कार्रवाई भी होगी। आयोग से कहा गया है कि चौथे चरण की नियुक्ति प...