नई दिल्ली, मई 8 -- संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म आखिरी सवाल का ट्रेलर आ चुका है। फिल्म सेंसरबोर्ड के अप्रूवल के बाद फाइनली 15 मई को रिलीज हो रही है। मूवी पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड में फंसने की वजह से पोस्टपोन की गई। मूवी की कहानी एक प्रोफेसर और स्टूडेंट्स के बीच डिबेट की है, जिसमें भारत के इतिहास के कई पन्न पलटे जाते हैं। यहां देखें ट्रेलर में क्या दिखाया गया...क्या है आखिरी सवाल का ट्रेलर आखिरी सवाल का ट्रेलर इमरजेंसी की चर्चा से शुरू होता है। वॉइस ओवर आता है, '1975 के बारे में क्या कहेंगे, इमरजेंसी?'स्क्रीन पर उस वक्त के अखबारों की क्लिप्स दिखती हैं। जिसमें इंदिरा गांधी बोलती हैं, 'भाइयों और बहनों, राष्ट्रपतिजी ने आपातकाल की घोषणा की है।' फिर वॉइस ओवर चलता है, आपके लीडर्स इंदिरा गांधी को चिट्ठियां लिख रहे थे। 1...