नई दिल्ली, जून 4 -- टोयोटा ने भारत में नई इनोवा क्रिस्टा को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया। यह अपडेट देश की सबसे पॉप्युलर MPV में से एक मानी जाने वाली इनोवा क्रिस्टा का नया वर्जन है। कंपनी ने इस अपडेट में गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसके इंजन और ट्रांसमिशन को कंपनी ने पहले वाला ही रखा है। नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये रखी गई है, जो बेस GX 7-सीटर वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसके टॉप ZX वेरिएंट की कीमत 26.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।एक्सटीरियर और इंटीरियर में दिखेगा बदलाव नई इनोवा क्रिस्टा के फ्रंट में आपको नया रेडिएटर ग्रिल देखने को मिलेगा। साथ ही कंपनी ने फ्रंट और रियर बंपर गार्निश को भी नया डिजाइन दिया है। कंपनी का कहना है कि इन...