नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- टोयोटा ने अपनी Yaris Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट अनवील किया है। फेसलिफ्ट में कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को रिवाइज किया है। खास बात है कि इसके TNGA-B प्लैटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फेसलिफ्ट खासतौर से यूरोपियन मार्केट के लिए है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी ने अपनी यारिस में क्या-क्या बदलाव किए हैं।शानदार लग रहा रिवाइज्ड एक्सटीरियर यारिस क्रॉस फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में किए गए बदलावों को साफ देखा जा सकता है। पुरानी कार की छोटी और नैरो ग्रिल को एक नए हनीकॉम्ब डिजाइन से रिप्लेस गया है, जो बॉडी के कलर का है और फ्रंट पैनल में काफी अच्छे से इंटीग्रेटेड है। रिवाइज्ड एंगुलर हेडलैंप्स में पहले से ज्यादा अपीलिंग लाइटिंग एलिमेंट्स हैं और नए फ्रंट बंपर में ब्लैक क्लैडिंग दी ...