नई दिल्ली, जून 3 -- Toyota की मोटरस्पोर्ट डिविजन Gazoo Racing ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और ट्रैक-फोकस्ड GRMN Corolla हैचबैक को अनवील किया है। यह मौजूदा GR Corolla का और भी ज्यादा हाई-परफॉर्मेंस वर्जन है। इस कार को फेमस Nurburgring रेस ट्रैक पर खूब टेस्टिंग की गई है। इसमें बेहतर एयरोडायनामिक्स, अपग्रेडेड सस्पेंशन, ज्यादा ग्रिप वाले टायर्स, बढ़ा हुआ टॉर्क और कई ट्रैक-ओरिएंटेड बदलाव किए गए हैं। आइए डीटेल में जानते हैं टोयोटा की इस नई कार के बारे में।जबर्दस्त पावर नई GRMN Corolla में वही 1.6-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल G16E-GTS इंजन दिया गया है, जो GR Corolla में मिलता है। यह इंजन 305hp की पावर जेनरेट करता है, लेकिन इसके टॉर्क को 400Nm से बढ़ाकर 415Nm कर दिया गया है। Gazoo Racing ने खास तौर पर 3,600rpm से 4,800rpm के बीच टॉर्क डिलीवरी क...