नई दिल्ली, जून 23 -- टोयोटा (Toyota) अपनी रेंज को एक्सपैंड करने वाला है। इसके लिए कंपनी आने वाले दिनों में भारत में तीन बेहतरीन एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन एसयूवी में एक ऐसी भी है, जो 35 kmpl से ज्यादा तक का माइलेज दे सकती है। साथ ही इस लिस्ट में टोयोटा की एक 7 सीटर भी शामिल है। तो आइए जानते हैं टोयोटा के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।Toyota Urban Cruiser Taisor Facelift अर्बन क्रूजर टाइजर फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। टोयोटा और मारुति सुजुकी मिलकर एक नई Series-Hybrid टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सबसे पहले नई Fronx और टाइजर में किया जाएगा। इस सिस्टम में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन सीधे गाड़ी को नहीं चलाएगा, बल्कि सिर्फ बैटरी चार्ज करने का काम करेगा। गाड़ी को चलाने क...