नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- टोयोटा की पॉप्युलर एमपीवी- Innova Hycross ने कमाल कर दिया है। भारतीय ग्राहकों को यह एमपीवी खूब पसंद आ रही है। यही कारण है कि इसकी जबर्दस्त सेल हुई है। कंपनी ने बताया कि इनोवा हाइक्रॉस ने भारत में 2 लाख यूनिट के क्यूमुलेटिव सेल के आंकड़े को पार कर लिया है। नवंबर 2022 में लॉन्च हुई हाइक्रॉस, हाइब्रिड मोबिलिटी सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग के चलते देश में टोयोटा की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक बनी हुई है। हाइक्रॉस में कंपनी शानदार 4-सिलिंडर इंजन और कंफर्ट के साथ कई बेहतरीन फीचर दे रही है। आइए डीटेल में जानते हैं इस एमपीवी की खूबियों के बारे में।पावरफुल इंजन, बेहतरीन फीचर और सेफ्टी रेटिंग टोयोटा के TNGA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इनोवा हाइक्रॉस ने MPV की प्रैक्टिकैलिटी को SUV जैसी स्टाइल और मॉडर्न फीचर्स के साथ मिलाकर फैम...