नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- टोयोटा, भारत में बिकने वाली अपनी दो पॉप्युलर कारों का अपडेटेड वर्जन लाने वाली है। इन कारों का नाम Glanza Facelift और Innova HyCross Facelift है। ग्लांजा का फेसलिफ्ट अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है, जबकि इनोवा हाइक्रॉस को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों मॉडल में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इनमें मौजूदा मॉडल का बेसिक प्लेटफॉर्म बरकरार रहेगा। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।1. Toyota Glanza Facelift रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा इसे 14 अक्टूबर 2026 को ला सकती है। इसमें मारुति सुजुकी बलेनो के अपडेटेड मॉडल से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इंजन में होने की उम्मीद है। मौजूदा 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह कंपनी इसमें नया 1.2-लीटर...