नई दिल्ली, मार्च 8 -- दिग्गज कार निर्माता टोयोटा अपने पोर्टफोलियो को नई रफ्तार देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल टोयोटा भारत में तीन नई दमदार एसयूवी उतारने की प्लानिंग कर रही है। बता दें कि कंपनी की अपकमिंग कारों में इलेक्ट्रिक से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के मॉडल शामिल होंगे। इन मॉडल्स में नई टेक्नोलॉजी, मॉडर्न फीचर्स और कंपनी की सिग्नेचर मजबूती का मेल देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में टोयोटा की मोस्ट-अवेटेड तीनों अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- मार्केट से गायब होने से पहले इन 10 धाकड़ डीजल SUV पर डालिए एक नजरटोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला बता दें कि मार्च, 2026 में आने वाली इबेला टोयोटा की पहली फ्रेश इलेक्ट्रिक एसयूवी (BEV) होगी। यह मारुति सुजुकी 'ई विटारा' पर बेस्ड है, लेकिन इसे टोय...