नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- अगले कुछ दिनों में टोटोया की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारतीय मार्केट में अपने लगभग पूरे मॉडल लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी का यह फैसला बढ़ती इनपुट लागत और बदलती मार्केट की स्थितियों के देखते हुए लिया गया है। इस बढ़ोतरी का असर टोयोटा की सबसे पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर और इनोवा रेंज से लेकर प्रीमियम लैंड क्रूजर 300 तक पर पड़ा है। कीमतों में यह बदलाव 5,000 से शुरू होकर 2.16 लाख रुपये तक जाता है। आइए जानते हैं कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- पैसों का रखिए इंतजाम, मारुति से लेकर महिंद्रा, एमजी ला रही हैं 10 नई 7-सीटर कार69,000 रुपये महंगी हुई फॉर्च्यूनर टोयोटा फॉर्च्यूनर के सभी वैरिएंट्स में 69,000 रुप...