नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Toxic Worldwide Box office Collection: यश की फिल्म टॉक्सिक से उम्मीदें थी कि फिल्म एक्टर की पिछली फिल्म KGF से बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म की बड़ी शानदार कास्ट और बजट बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए काफी था, लेकिन रिलीज के बाद ये फिल्म धड़ाम से नीचे आ गिरी है। 100 करोड़ रुपए से ज्यादा से ओपनिंग करने वाली फिल्म अगले दिन 37 करोड़ पर पहुंच गई थी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कुछ ऐसा ही हाल नजर आ रहा है।टॉक्सिक की वर्ल्डवाइड कमाई यश की फिल्म टॉक्सिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां भी कलेक्शन में तेजी से गिरावट आई है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 20 करोड़ रुपए से ज्यादा के साथ शुरुआत की थी। वहीं 5वें दिन तक ये कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 285.20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन ...