नई दिल्ली, अगस्त 8 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर शनिवार की शाम रिलीज कर दिया गया है। कुछ ही मिनटों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर हैशटैग टॉक्सिक ट्रेलर ट्रेंड करने लगा। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म का ट्रेलर अपने टाइटल को बखूबी जस्टिफाई करता है, लेकिन इस पर पब्लिक का क्या रिएक्शन है? चलिए जानते हैं कि यश और कियारा आडवाणी स्टारर मूवी 'टॉक्सिक' के ट्रेलर पर ऑडियंस का क्या कहना है।लोगों को मजेदार लगा यश का न्यूड सीन फिल्म में बोल्ड सीन्स से लेकर गालियों और न्यूडिटी की कोई कमी नहीं है। वॉयलेंस बेहिसाब रखा गया है, इतना कि कुछ सीन्स में शायद आप अपनी आंखें मींच लें या फिर मुंह फेर लें। फिल्म में एक सीन है जिसमें यश को पूरी तरह न्यूड दिखाया गया है। हालांकि सीन को ब्लर किया गया है लेकिन उनके सामने खड़ी एक्ट्रेस उनसे सवाल ...