नई दिल्ली, अगस्त 8 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर शनिवार शाम को रिलीज कर दिया गया। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और बोल्ड सीक्वेंस देखने को मिले। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुपरस्टार यश ने उन सवालों के भी जवाब दिए, जो दर्शक पिछले काफी वक्त से जानना चाह रहे थे। यश ने कन्फर्म किया कि फिल्म टॉक्सिक में नयनतारा उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। यश ने फिल्म में उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि नयनतारा ने फिल्म में जैसा काम किया है, उसके लिए उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए।नयनतारा ने किया है बहन का रोल यश ने कहा, "इस फिल्म को चुनना और जो आपने किया है, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। आप एक सुपरस्टार हैं। मैं जानता हूं कि आपकी ऑडियंस कैसी है और फैंस आपको कितना प्यार करते हैं। मुझे इस फिल्म के प्रति आपकी डेडिकेशन बहुत पसंद आई। मु...