नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Chandra Grahan kab Lagega: 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, साल का पहला चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई भी दे रहा है। खगोलशास्त्रियों के लिए तो यह बहुत ही खास इवेंट होगा। आप भारत में हैं, इसकी टाइमिंग्स को लेकर खास ध्यान रखें, क्योंकि जैसे ही चंद्रमा दिखेगा,तो वो ग्रहण लगा हुआ होगा। ज्योतिषिय दृष्टि के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, इसलिए सिंह राशि वालों का इस पर खास प्रभाव होगा। आपको बता दें कि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि में ग्रस्तोदित रुप में ग्रहण लगेगा। चंद्रग्रहण मध्याह्न 3:20 बजे शुरू होगा और होकर शाम को 6:47 बजे मोक्ष होगा, जबकि सूतककाल ग्रहण से 9 घंटे पूर्व शुरू हो जाएगा।कहां दिखेगा आंशिक और कहां दिखेगा पूर्ण ग्रहण यह चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, उत्तरी व दक्षिणी अ...