नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले महीने की टॉप 10 मेल एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान तक और सुपरस्टार यश से लेकर अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल है। लिस्ट में जहां बॉलीवुड के सिर्फ 3 ही एक्टर्स जगह बना पाए हैं, वहीं साउथ के एक्टर्स का इस टॉप 10 लिस्ट में कब्जा देखने को मिला। तो चलिए जानते हैं अगस्त 2026 के डाटा के मुताबिक कौन हैं वो टॉप 10 एक्टर्स जिन्हें जनता ने सबसे ज्यादा प्यार दिया है। साथ ही यह भी जानेंगे कि लिस्ट में कौन रहा सबसे नीचे और किसे मिला टॉपर का खिताब।बॉटम 3 में रहा इन एक्टर्स का नाम जिन एक्टर्स का नाम टॉप 10 की लिस्ट में बॉटम 3 के भीतर रहा है, उन पर शायद आपको यकीन ना हो। लेकिन जनता का फैसला तो यही है। टॉप 10 की लिस्ट में सबसे नीचे रहे हैं 'धुरंधर' फेम एक्टर रणवीर सिंह। रण...