नई दिल्ली, जून 25 -- DU Top 10 Colleges after CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) का रिजल्ट आते ही देश भर के लाखों छात्रों के मन में एक ही सवाल है कि उनके लिए बेस्ट कॉलेज कौन-सा है? ज्यादातर छात्रों का सिर्फ एक ही सपना है-दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ या साउथ कैंपस के किसी बेहतरीन कॉलेज में अपनी सीट पक्की करना। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking) की ताजा लिस्ट के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों ने देश भर में अपना दबदबा बनाया हुआ है। अगर आप भी CUET UG स्कोर के जरिए डीयू में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको इन टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट, उनके NIRF स्कोर और वहां से निकले मशहूर सितारों (एलुमनाई) के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।1. हिंदू कॉलेज (Hindu College) 1899 में स्थापित ...