नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- डिफेंस सेक्टर की कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया (Tonbo Imaging India) के शेयरों में लिस्टिंग के बाद जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 26 अक्टूबर को शेयर 17% से ज्यादा उछल गए और IPO के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 90% ऊपर पहुंच गए। कंपनी के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह इश्यू करीब 136 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि अब मुनाफा वसूली करें, शेयर होल्ड करें या गिरावट आने पर खरीदारी का मौका तलाशें? आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। यह भी पढ़ें- मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, डे हाई से फिसले सेंसेक्स-निफ्टीलिस्टिंग के बाद भी जारी है शेयरों की तेजी टोंबो इमेजिंग इंडिया (Tonbo Imaging India) ने 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की थी। कंपनी के शेयर NSE पर Rs.1,160 पर लि...