नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Diwali Puja Muhurat Today 20 October 2025: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दीवाली 20 अक्तूबर, सोमवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:55 बजे समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि प्रदोष व्यापिनी अमावस्या मिलने के कारण लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए 20 अक्टूबर का ही दिन शुभ है। दिवाली 2025 लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त कितने बजे से है: दीवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 08 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। लक्ष्मी-गणेश पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 11 मिनट की है। दिवाली पूजन के लिए यह समय भी उत्तम: दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल व वृषभ काल भी उपयुक्त माने ...