नई दिल्ली, जून 25 -- तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (TMU, मुरादाबाद) सोमवार, 22 जून को बॉलीवुड सपुरस्टार अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री दिशा पाटनी, भोजपूरी सिनेमा की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह और हास्य अभिनेता राजपाल यादव के साथ विश्वविद्यालय पहुँचे। हिंदुस्तान समाचार पत्र के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं, शि क्षकों और अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजदू रहे। परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल था और छात्र अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।TMU मुरादाबाद में हेलीकॉप्टर से पहुंचे अक्षय कुमार, छात्रों में दिखा उत्साह अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपडै पर...