नई दिल्ली, जून 11 -- पश्चिम बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में ज्यादातर विधायक और सांसद बागी हो गए हैं, जिससे विधानसभा और संसद, दोनों जगह नया गुट बन गया है। इस बीच, सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि कांग्रेस में ममता बनर्जी अपनी टीएमसी का विलय कर सकती हैं, जिसके बदले पार्टी उन्हें और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा पद दे सकती है। हालांकि, कांग्रेस लीडरशिप ने इन दावों को महज अफवाह बताया है। टीएमसी को लेकर विलय की चल रहीं खबरों के बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एक दल को विलय करने का ऑफर दे दिया है। सीएनएन-न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि विपक्ष में जारी भारी राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को विलय करने का प्रस्ताव दे रही है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने इस प...