नई दिल्ली, जून 11 -- पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बागी होने की चर्चा के बीच बॉलीवुड अभिनेता और आसनसोल से लोकसभा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और उनकी सरकार के 12 साल पूरे होने और मेगा जश्न मनाने के मौके पर एक दिन बाद शुभकामनाएं दी हैं। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, "खेल भावना के साथ, समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूँ। जय हिंद!" In true sportsman spirit, wishing ou...