TMC में टूट के बीच कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी के जख्म पर नमक रगड़ दिया, कहा- नीतीश को रोका इसलिए जीते मोदी
नई दिल्ली, जून 9 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टूट रही तृणमूल कांग्रेस की सर्वेसर्वा ममता बनर्जी के लिए हालात इन दिनों बेहद विपरीत हैं। एक दिन पहले जहां वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ 'इंडिया गठबंधन' को मजबूत करने पर मंथन कर रही थीं तो अब उन पर कांग्रेस से ही एक बड़ा हमला भी हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने उन्हें कसूरवार ठहराते हुए कहा है कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की वजह से ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। पूर्व सांसद ने कहा कि इन दो नेताओं ने ही नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया और वह एनडीए में चले गए। ममता बनर्जी की हार और अब पार्टी में टूट को लेकर 'जैसा बोओगे, वैसा काटोगे' वाला तंज कसते हुए उदित राज ने ममता बनर्जी के जख्म पर नमक रगड़ा और उन्हें विलय का सुझाव दे डाला। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.