नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को कभी ममता बनर्जी का करीबी और तृणमूल कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा माना जाता था। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आने के बाद उनका राजनीतिक ग्राफ और तेजी से बढ़ा। कभी ममता के करीबी रहे शुभेंदु पर भाजपा ने इस कदर भरोसा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में कोई देरी नहीं की। शुभेंदु अधिकारी का टीएमसी से भाजपा में आने का सफर काफी रोचक रहा है। जब प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति हुआ करते थे तब शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। उस समय प्रणब दा ने ही उन्हें टीएमसी छोड़कर भाजपा में जाने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान खुद इसका खुलासा किया है। आपको बता दें कि वह दिसंबर 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। उसी साल अगस्त महीने में...