नई दिल्ली, जून 20 -- Mamata Banerjee and TMC Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का संकट शुक्रवार को और गहरा गया है। विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी विधायकों ने पार्टी के बैंक खाते में जमा फंड की जांच के लिए पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब महज एक दिन पहले ही पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने कोलकाता के एक निजी बैंक को पत्र लिखकर टीएमसी के खाते से होने वाले लेन-देन पर रोक लगाने की मांग की थी। इसी बीच पार्टी को दो और बड़े झटके लगे हैं। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है, जबकि सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने अलग कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिय...