नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ने वाली और नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NPCI) में शामिल होने वालीं सांसद सायोनी घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में शाह को बधाई देते हुए लिखा है, "माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। एक कुशल नेता और बेहतरीन राजनेता। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और एक शानदार जीवन प्रदान करें।" हालांकि, सायोनी घोष ने अपने एक्स अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। कुछ गिने-चुने लोग ही उनके पोस्ट पर अपनी राय या टिप्पणी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने जब से TMC छोड़कर सियासी पाला बदला है, तब से ही कमेंट को बंद करवा रखा है। दरअसल, उन्हे...