नई दिल्ली, जून 3 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मिले हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस टूटने की कगार पर है। चर्चा है कि पार्टी से निष्काषित ऋतब्रत बनर्जी सहित कई विधायक अलग होकर नया गुट बना सकते हैं। ऐसे में बंगाल में महाराष्ट्र की तरह खेला होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने TMC को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। भाजपा के एक विधायक ने दावा किया है कि TMC के करीब 15 सांसद उनके संपर्क में हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि टीएमसी किसी भी क्षण टूट सकती है। यह दावा एगरा से बीजेपी विधायक दिव्येंदु अधिकारी ने किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि टीएमसी के कई सांसद लगातार उनके संपर्क में हैं। अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टीएमसी के भीतर का संकट अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां से...