कोलकाता, जून 4 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता ने अपनी पार्टी को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि TMC के भीतर मचे घमासान पर उन्हें कोई दुख नहीं है, लेकिन भाजपा को उन नेताओं से सतर्क रहना होगा जो अपने राजनीतिक हितों के लिए पार्टी का रुख कर सकते हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दासगुप्ता ने लिखा, 'TMC के आत्मविनाश पर मुझे कोई दुख नहीं है। मेरी बस यही उम्मीद है कि गुंडों की राजनीतिक संस्कृति पश्चिम बंगाल भाजपा को भी दूषित न करने लगे। हम BJP वालों को ऐसे झूठे दोस्तों से हमेशा सावधान रहना होगा, जो आज हमसे इसलिए नजदीकी बढ़ा रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने पिछले पाप धोने हैं। बंगाल को साफ-सुथरा बनाने का यह काम अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता।...