TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर किसका होगा हक? सुप्रीम कोर्ट ने दोनों गुटों को दिया 20 दिन का समय
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के असली नाम और उसके चुनाव चिह्न "जोड़ा फूल और घास" को लेकर जारी कानूनी लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के दोनों विरोधी गुटों- ममता बनर्जी खेमे और रीताब्रता बनर्जी खेमे को चुनाव आयोग के सामने अपने दस्तावेज और जवाब दाखिल करने के लिए 20 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि दोनों पक्षों को अपने दावे के पक्ष में कागजात पेश करने और एक-दूसरे के सबूतों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार होगा।अदालत में वकीलों की बहस सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वरिष्ठ वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। यह भी पढ़ें- आज शुभेंदु होते TM...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.