नई दिल्ली, मई 8 -- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के साथ विमान में हुई बदसलूकी की विपक्ष के कई नेताओं ने आलोचना की है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह महुआ के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर भड़क उठे। उन्होंने भाजपाइयों का काम बताते हुए कहा कि इतनी गुंडागर्दी नहीं दिखानी चाहिए। महुआ के सामने विमान में टीएमसी चोर-चोर और जय श्री राम के नारे लगाए गए थे। संजय सिंह ने महुआ मोइत्रा की ओर से अपलोड किए गए वीडियो को साझा करते हुए भाजपा पर आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है देश में? लोकसभा की महिला सांसद महुआ मोइत्रा के साथ प्लेन में अभद्रता ये साबित करता है की BJP का अहंकार चरम पर है। इतनी गुंडागर्दी न दिखाओ भाजपाइयों, अहंकार तो रावण का नही चला तो तुम क्या चीज हो? बेईमानी से चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.