नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Times Now Exit Poll: टाइम्स नाउ ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एग्जिट पोल जारी कर दिया है। JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में इस बार सरकार बदलने वाली है। बीजेपी के गठबंधन वाले AIADMK को 128-147 सीटें मिल सकती हैं। डीएमके गठबंधन को 75-95 सीटें मिलने के आसार हैं। एक्टर विजय की टीवीके को महज 8-15 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में जीरो सीट है। तमिनलाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं। टाइम्स नाउ ने असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, असम में NDA को बढ़त दिख रही है। एनडीए को 46.5% से 48.5% तक वोट मिलने के आसार हैं। कांग्रेस गठबंधन को 36.5% से 39.5% तक वोट मिल सकते हैं। अन्य पार्टियों के खाते में 14%-15% तक वोट मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ ने JVC का एग्जि...