नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे। एक्टर की कथित एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी एक्टर के घर जाती नजर आईं।एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस इस खबर से परेशान हैं। गाड़ी से उतरते ही एक्ट्रेस पैप्स को नजरअंदाज करते हुए टाइगर के घर के अंदर चली गईं। ये भी पढ़ें: एक ने टाइगर श्रॉफ पर फायर झोंकी, दूसरे ने ड्राइवर को मारी गोली; चश्मदीद ने...