नई दिल्ली, फरवरी 24 -- द केरल स्टोरी 2 को लेकर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म को लेकर जहां पेटिशन फाइल की है कि मूवी की रिलीज को बैन किया जाए। वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने मूवी को यूए 16 प्लस सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। लेकिन मूवी को इसके अलावा 16 कट्स और मोडिफिकेशन के लिए बोला गया है।क्या बदलाव करने को कहा फिल्म में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक किसिंग विजुअल और रेप सीन को 50 प्रतिशत कम कर दिया है। लिप लॉक सीन को 7 सेकेंड के लिए ट्रिम कर दिया है। रेप सीन को 20 सेकेंड कम कर दिया है। एक सीन जहां महिला को थप्पड़ मारा जाता है और दूसरा सीन जहां महिला के सर पर मारा जाता है, उसे 2 सेकेंड कम किया है। वहीं एक सीन जहां आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया जाता है, उसे भी मोडिफाई करने को कहा गया है। 3 डायलॉग्स को भी मोडिफाई क...