नई दिल्ली, जुलाई 27 -- द हंड्रेड लीग का सातवां मैच मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और बर्मिंघम फोनिक्स के बीच खेला गया। इस मैच में जोस बटलर के बल्ले से तूफान आया। वे शतक से चूक गए, लेकिन टीम को बड़ी जीत दिलाने में सफल रहे। 100 गेंदों में 187 रन मैनचेस्टर की टीम ने बनाए थे, जबकि बर्मिंघम की टीम 97 गेंदों में 100 रनों पर ही ढेर हो गई और मुकाबला 87 रनों से एमएसजी यानी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीत लिया। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली मैनचेस्टर की टीम की यह लगातार दूसरी जीत इस टूर्नामेंट में है। पहले मैच में लंदन स्पिरिट टीम को उन्होंने हराया था। मुकाबले की बात करें तो बर्मिंघम फोनिक्स टीम के कप्तान डोनावैन फरेरा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरुआत खराब रही, क्योंकि 3 रन पर पहला विकेट गिर गया था। इसके...