बैंकॉक, मई 16 -- सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में मलेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन को हराकर सात्विक और चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मेंस डबल्स फाइनल में प्रवेश कर लिया। ये भारतीय जोड़ी इस खिताब को पहले भी जीत चुकी है। दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने नौवीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में 19-21, 22-20, 21-16 से हराया। भारतीय जोड़ी ने 2019 और 2024 में खिताब जीता था और तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन या चीन के हि जि तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी से होगा। डेनमार्क में थॉमस कप में कांस्य पदक ज...