प्रयागराज, सितम्बर 8 -- संजोग मिश्र। प्रयागराज उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) की नई भर्ती में अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजे गए टीजीटी के 17740 और पीजीटी के 2615 पदों पर क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है। यह पहला मौका है जब शिक्षा निदेशालय की तरफ से टीजीटी-पीजीटी भर्ती का अधियाचन भर्ती संस्था को भेजा गया है। इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक सीधे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजते थे। चयन बोर्ड 2022 तक की भर्ती में अपने स्तर से क्षैतिज आरक्षण देता रहा जिसे चयन आयोग ने देने से इनकार कर दिया है। नए अधियाचन को लेकर शिक्षा निदेशालय के अफसरों का तर्...