नई दिल्ली, मार्च 14 -- राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य ने 'टीईटी' प्रावधान अनिवार्य किए जाने से वरिष्ठ शिक्षकों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया और उन्हें इससे छूट देने का केंद्र सरकार से आग्रह किया। भाजपा सदस्य धनंजय भीमराव महादिक ने उच्च सदन में विशेष उल्लेख के जरिए यह मुद्दा उठाया और कहा कि यह लाखों शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के तहत कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रावधान अनिवार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है जो एक सराहनीय कदम है लेकिन वास्तविक समस्या उन वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षकों के सामने पैदा हो रही है जो पिछले 20-25 वर्षों से निरंतर अध्यापन ...