TET : राहत, शिक्षकों के लिए खुला टीईटी का रास्ता, जुलाई के पहले हफ्ते से मांगे जाएंगे आवेदन
विशेष संवाददाता, जून 30 -- उत्तराखंड के 10 हजार से ज्यादा सेवारत शिक्षकों के लिए भी अध्याक पात्रता परीक्षा-टीईटी का रास्ता खुल गया है। विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर जुलाई में टीईटी की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी ने सोमवार को हिन्दुस्तान से इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकार ने टीईटी के लिए पात्रता के मानक नए सिरे से तय किए हैं। उन्हें टीईटी के आवेदन प्रारूप में शामिल कर लिया गया है। मालूम हो कि पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में उत्तराखंड के 10 हजार 91 शिक्षक आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की वजह से हाल में सरकार ने टीईटी परीक्षा के मानक संशोधित किए हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस फैसले को 19 जून के अंक में ब्रेक किया था। वर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.