नई दिल्ली, जून 16 -- उत्तराखंड सरकार शिक्षकों के साथ बैठकर टीईटी अनिवार्यता के नियम का समाधान निकालेगी। सोमवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अफसरों के साथ शिक्षा निदेशालय में लंबी बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के व्यापक हितों को देखते हुए मामले में ठोस निर्णय लेगी। टीईटी के दायरे में करीब 20 हजार शिक्षक आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को विभिन्न शिक्षक संगठनों से वार्ता कर सुसंगत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य राज्यों की ओर से इस संबंध में शिक्षक हितों में लिए गए निर्णयों का अध्ययन भी किया जाएगा। इस पर भी मंत्री ने विभागीय अफसरों से विस्तृ...