नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारत को मंदिरों का देश कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। यहां पर गली-मोहल्ले से लेकर नदी, पहाड़, झरने, जंगल चारों तरफ किसी ना किसी कोने में मंदिर मिल जाएंगे। कई मंदिरों का इतिहास कई सौ साल पुराना है और हर मंदिर के साथ कुछ अनोखी कहानियां जुड़ी हैं। जिन पर यकीन करें या नहीं लेकिन सुनने में बहुत अच्छी लगती हैं। ऐसे ही कुछ मंदिर और उनसे जुड़ी कहानियों को यहां पढ़ें।अरुणाचल प्रदेश का 25 फिट ऊंचा शिवलिंग अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग बना है। लगभग 25 फिट ऊंचे इस शिवलिंग को श्री सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि ये शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बना है। इस शिवलिंग के नीचे जल की धारा भी बहती है। जिसको लेकर लोकल मान्यता है कि यहां पर देवी गंगा नदी भगवान शिव के साथ निवास करती ह...