नई दिल्ली, फरवरी 8 -- टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाली है। इससे पहले कंपनी ने इसे अनवील करके ग्राहकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस माइक्रो-एसयूवी के एक्सटीरियर में आपको कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी बदलाव किए हैं। पंच ईवी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही आपको नया कलर भी देखने को मिलेगा। टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा वेरिएंट से ज्यादा हो सकती है।फ्रंट में दिखेगा बड़ा बदलाव पंच ईवी फेसलिफ्ट में सबसे ध्यान देने वाला बदलाव सामने की तरफ है। अपडेटेड मॉडल में एक क्लीन, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल डिजाइन है, जो इसको इलेक्ट्रिक एसयूवी होने की आइडेंटिटी देता है। पिछले मॉडल से अलग फेसलिफ्ट में हेडलाइट यूनिट्स को जोड़ने वाला काला ट्रिम पीस हटा दिया गया है। डीआर...