नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Tata Motors PV shares: टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद दर्ज की गई है। सालाना आधार पर टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, एक्सपर्ट्स के बीच इस कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग राय है। बीएसई में कंपनी के शेयर 333.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 329.20 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया था। यह भी पढ़ें- अनन्या बिरला की कंपनी ला रही है 3000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी के पास किया आवेदनकंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर क्या कहना है? (Tata Motors PV target...