नई दिल्ली, मार्च 27 -- Tata Group Stock: टाटा ग्रुप का एक स्टॉक टाटा एलेक्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) के शेयरों की कीमतों में पिछले कई महीनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई 6733.50 रुपये (10 जून 2025) की तुलना में 37 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस भारी भरकम गिरावट के बाद भी एक्सपर्ट्स को भरोसा है कि शेयरों में उछाल देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि टाटा एलेक्सी का स्टॉक रिकवरी जोन में आ चुका है। इसके पीछे उन्होंने मजबूत ट्रांसपोर्टेशन ग्रोथ, नए ओईएम और ऑफ रोड मार्केट्स में विस्तार की योजना को बताया है। यह भी पढ़ें- क्या अब सोना भी नहीं रह गया है सुरक्षित निवेश? 29000 रुपये गिरा गोल्ड का दामक्या सेट किया है टारगेट प्राइस बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जियोजीत ने 5135 रुपये का टारगेट प्राइस स...