नई दिल्ली, जून 27 -- भारतीय मार्केट में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रही है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए कार कंपनियां इस साल कई बड़े धमाके करने की तैयारी में हैं। आने वाले महीनों में मार्केट में कई शानदार पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने जा रही हैं। इस लिस्ट में टाटा, हुंडई, रेनॉल्ट, निसान और एमजी जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। क्या आप भी इस साल एक नई और कड़क एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो इन 5 अपकमिंग मॉडल्स की डिटेल्स आपके बड़े काम आ सकती हैं।टाटा सिएरा ईवी टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक सिएरा को बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में ला रही है। कंपनी आगामी 30 जून को ऑफिशियली इस एसयूवी से पर्दा उठाने जा रही है। इसका लुक काफी हद तक रेगुलर मॉडल जैसा होगा। वहीं, इलेक्ट्रिक कार होने के कारण इसमें...