नई दिल्ली, जुलाई 5 -- टाटा फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल के आखिर में कंपनी अपनी सिएरा और सिएरा ईवी का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर सकती है। यह जानकारी टाटा मोटर्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने कारवाले (carwale) को दी। हालांकि, उन्होंने इन अपकमिंग स्पेशल एडिशन के बारे में कोई डीटेल नहीं दी। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी सिएरा ईवी को RHD (राइट-हैंड ड्राइव) वाले मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट करने का प्लान कर रही है, जिसमें साउथ अफ्रीका भी शामिल है। इसे दुनिया भर में लॉन्च करने के बाद टाटा मोटर्स सेलेक्टेड इंटरनैशनल मार्केट्स में ICE-पावर्ड सिएरा को एक्सपोर्ट करने के बारे में भी सोच सकती है।पिछले हफ्ते लॉन्च हुई टाटा सिएरा ईवी टाटा ने 30 जून को भारत में अपनी सिएरा ईवी को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये है। नई सिएरा ईवी को Act...