नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- टाटा की नई एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ICE और ईवी के बाद अब अपनी हाइब्रिड एसयूवी लाने की तैयारी में जु़ट गई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपनी तीन पॉप्युलर एसयूवी- सिएरा, सफारी और हैरियर को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन में ला सकती है। टाटा काफी समय से एक नए पेट्रोल इंजन पर काम कर रही है। यह इंजन नई सिएरा में पहली बार देखा गया। लॉन्च के समय टाटा ने बताया था कि यह 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो एटकिंसन साइकिल पर चलता है। एटकिंसन साइकिल वाला पेट्रोल इंजन टाटा के लिए मौजूदा मॉडल्स में इस टेक्नोलॉजी को आसानी से अप्लाई करने में मदद करेगा। फिलहाल आइए जानते हैं टाटा की इन अपकमिंग हाइब्रिड एसयूवी में क्या कुछ ऑफर किया जा सकता है।टाटा सिएरा हाइब्रिड सिएरा पहल...