नई दिल्ली, मई 4 -- लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक होती है, इसका ज्वलंत उदाहरण तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार और पेशे से ऑटो चालक के विजय धामू ने रॉयपुरम सीट पर बड़ी राजनीतिक हस्तियों को शिकस्त देते हुए शानदार जीत हासिल की है। विजय धामू ने 55000 से अधिक वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 14000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस सीट पर एआईएडीएमके के पांच बार के विधायक और दिग्गज नेता डी. जयकुमार को करारी हार का सामना करना पड़ा। वे महज 18000 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर सिमट गए, जबकि दिवंगत मंत्री रहमान खान के बेटे और डीएमके उम्मीदवार सुबैर खान दूसरे स्थान पर रहे। दरअसल, रॉयपुरम की जनता ने इस चुनाव में पारिवारिक विरासत और बड़े चेहरों को नकारते हुए एक साधारण ऑटो ड्राइवर पर भरोसा जता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.