नई दिल्ली, मई 14 -- अगर आप ताज महल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो जरूर जान लें ये बात। भारतीय साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि इंटरनेट पर कई नकली वेबसाइट्स ताज महल की टिकट बेचने के नाम पर लोगों को ठग रही हैं। ये वेबसाइट्स बिल्कुल असली सरकारी वेबसाइट जैसी दिखाई देती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। साइबर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ये फेक वेबसाइट्स लोगों से टिकट बुकिंग के नाम पर पैसे ले रही हैं और साथ ही बैंकिंग डिटेल्स, मोबाइल नंबर और दूसरी निजी जानकारी भी चुरा रही हैं। कई मामलों में लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे तक गायब होने की शिकायत सामने आई है। ऐसे में अगर आप भी ताज महल या किसी दूसरे पर्यटन स्थल की ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो बेहद साव...