नई दिल्ली, मार्च 4 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें तगड़ी हलचल देखने को मिली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा की बादशाहत खतरे में डाल दी है। वह बल्लेबाजों की लिस्ट में एक पायदान चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 848 रेटिंग अंक हो गए हैं। भारत के युवा ओपनर अभिषेक 874 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। हालांकि, अभिषेक और फरहान के बीच सिर्फ 26 अंकों का अंतर रह गया है। पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बावजूद फरहान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा (7 मैचों में 383) रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो शतक जमाए। अभिषेक ने छह मैचों में सिर्फ 80 रन बनाए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ फिफ्टी जड़कर फॉर्म में वापसी की लेकिन वे...