नई दिल्ली, जनवरी 22 -- आईसीसी T20I रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में एक बार फिर तबाही मचाई। मात्र 35 गेंदों पर इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने 8 गगनचुंबी छक्कों और 5 चौकों की मदद से 84 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस तूफानी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े, इनमें से एक रिकॉर्ड उनके गुरू युवराज सिंह का भी था। यह रिकॉर्ड है T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों का। अभिषेक शर्मा युवराज सिंह को पछाड़ अब लिस्ट में 6ठे पायदान पर पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM, अभिषेक शर्मा ने 34 मैचों में मचा दी तबाही अभिषेक शर्मा के नाम इन 8 छक्कों के साथ T20I करियर में 81 सिक्स हो गए ह...