नई दिल्ली, फरवरी 26 -- T20 World Cup 2026 Super 8 Updates Points Table: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। भारत ने गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे को सुपर-8 मैच में 72 रनों से शिकस्त दी। यह सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला था। ग्रुप-1 का हिस्सा भारत की जीत साउथ अफ्रीका के काम आई है। जिम्बाब्वे के हारते ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। साउथ अफ्रीका दो मैचों में चार अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। जिम्बाब्वे लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। अब ग्रुप-1 से दूसरा सेमीफाइनल का टिकट एक मार्च को कंफर्म होगा, जब भारत और वेस्टइंडीज की आखिरी सुपर-8 मैच में भिड़ंत होगी। भारत और वेस्टइंडीज के खाते में दो मैच के बाद...